फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में 116 स्कूलों की सहभागिता ने दिया संदेश, कला की न उम्र है न सीमा, 4000 प्रतिभाओं ने लिया भाग

नोएडा में सेक्टर-33 स्थित चिल्ड्रन पार्क में गुरुवार को नोएडा लोक मंच एवं नोएडा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नोएडा चित्रकला उत्सव-5 इंद्रधनुष ने एक नया कीर्तिमान रच दिया। जब दिल्ली-एनसीआर के 116 विद्यालयों के विद्यार्थियों सहित लगभग 4000 प्रतिभागियों ने एक ही मंच पर अपनी कल्पनाओं को रंगों में ढाला। कैनवास पर सिर्फ विद्यार्थी ही नहीं थे दिव्यांग बच्चों, शिक्षकों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी समान उत्साह से भाग लेकर यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी उम्र और परिस्थिति की मोहताज नहीं होती। हर स्ट्रोक में सामाजिक संदेश था, हर रंग में नोएडा की सांस्कृतिक एकता झलक रही थी। अतिथि कुशाग्र अवस्थी, पूजा अग्रवाल (सीईओ, क्यूब हाईवेज रूट फाउंडेशन), राजीव सक्सेना, प्रिया उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. राम शरण गौड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना के नेतृत्व में पूरी टीम, ग्रुप लीडर्स और 50 से अधिक स्काउट वॉलंटियर्स ने इस आयोजन को अनुशासित और यादगार बनाया। नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने कहा कि एक बार फिर साबित किया कि जब समाज, प्रशासन और शिक्षा एक साथ आते हैं, तो कला केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि शहर के गौरव का उत्सव बन जाती है। अब 5 दिसंबर को पेशेवर चित्रकारों द्वारा इन कलाकृतियों का मूल्यांकन होगा और चयनित कृतियों की भव्य आर्ट गैलरी सजाई जाएगी जहां नोएडा की यह रंग-गाथा सभी के सामने गर्व के साथ प्रदर्शित होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें