त्योहारों की भागदौड़, खान-पान में लापरवाही, मिठाइयों की अधिकता और बढ़ता प्रदूषण सबसे ज्यादा डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) के मरीजों के लिए जोखिम भरा साबित होता है। जरा सी चूक शुगर लेवल को अनियंत्रित करने के साथ हृदय पर भी दबाव बढ़ा सकती है। ऐसे में त्योहार की खुशियों के बीच अपनी सेहत का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। दिवाली के दौरान गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज किस तरह सतर्क रहकर सुरक्षित त्योहार मना सकते हैं, इस पर शहर के छह प्रमुख वरिष्ठ चिकित्सकों ने कुछ सुझाव और सावधानियां साझा की हैं।