सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में आयोजित चार दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्ले क्रिएटर्स लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। आईएमएस वॉरियर्स और मिगसन चैंपियंस के बीच खेले गए फाइनल में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 6-6 की बराबरी पर. रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट के जरिए विजेता का फैसला हुआ, जिसमें मिगसन चैंपियंस ने जीत दर्ज कर लीग का खिताब अपने नाम किया।