पति के निधन के बाद कुसुम अकेले अपना गुजर-बसर कर रही हैं। रामपुर मार्केट में फूलों की दुकान लगाकर वह अपनी आजीविका चला रही हैं। उनकी दुकान पर गेंदा, गुलाब, कमल और चमेली के फूल मिलते हैं। कुसुम ने बताया कि दिनभर में करीब 500 से 600 रुपये की बिक्री हो जाती है। फूल बेचकर होने वाली कमाई से ही वह अपना खर्च चलाती हैं।