नोएडा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अच्छी पहल सामने आई है। ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा सेक्टर 27 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को बताया कि अपने नए सेंटर ग्रीनप्लाई वन के साथ एक शीट पर एक पेड़ की मुहिम को आगे बढ़ाया है। कंपनी का दावा है कि अब तक लाखों पेड़ लगाए जा चुके हैं। कंपनी के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सानिध्य मित्तल ने बताया कि 42 वर्षों से कंपनी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभा रही है। प्लाईवुड, एमडीएफ, दरवाजे, पीवीसी, विनियर और लैमिनेटेड वुडन फ्लोरिंग जैसे उत्पादों के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। लिप्टिस के पेड़ो को किसानों के माध्यम से कंपनी के सहयोग से लगाया जाता है उनकी देखरेख की कंपनी जब तक कि वह पेड़ अच्छे से लगा ना जाए कंपनी ही करती है।