फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: माता के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा, मंदिरों में भक्तों ने लगाए जयकारे

गुरुग्राम में नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालुओं में देवी के ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की। शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने देवी के दर्शन किए। सुबह हुई तेज बारिश के बाद शीतला माता मंदिर और पार्किंग में काफी पानी जमा हो गया था। प्रशासन ने सड़क पर पानी की निकासी कम समय में पूरी कर दी मगर जाम और पार्किंग में जमा पानी के कारण भक्तों को परेशानी हुई। दोपहर से एक बार फिर मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्या बढ़ गई और माता की मूर्ति के पास सत्संग हॉल में जयकारे लगने लगे। मन्नत का धागा बांधने, मुंडन कराने और ईट के घर बनाने में भी श्रद्धालुओं ने काफी दिलचस्पी दिखाई। नवरात्रि के दौरान इस साल माता के झंडे लेकर जयकारे लगाते आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है। सोमवार माता का दरबार सफेद फूलों और कमल के फूलों से सजाया गया। मंदिर का सत्संग हॉल मोर पंख और मोर की थीम पर सजा है। मंदिर के अधिकारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि तक माता शीतला नए मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित कर दी जाएगी। मंदिर निर्माण के कारण हो रही भक्तों की असुविधा इसके बाद खत्म हो जाएगी। मंदिर के नए भवन के निर्माण के कारण मंदिर परिसर का करीब 80 फीसदी हिस्सा बंद है। लोग करीब 9 सालों से नए मंदिर के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। ओल्ड रेलवे रोड स्थित सुदर्शन माता मंदिर में भी देर रात तक भक्त दर्शन कर रहे हैं। मंदिर में इलाहाबाद और वाराणसी के पंडितों द्वारा रोजाना यज्ञ और हवन कराया जा रहा है। इस मंदिर में माता वैष्णव देवी की प्रतीक पिडिंयो के दर्शन भी लोग कर रहे हैं। रेलवे रोड चिंतपूर्णी मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए। मंदिर में हर शाम स्त्री सत्संग सभा की ओर से भजन आयोजित किया जा रहा है। अष्टमी को मंदिर में माता की चौकी और नवमी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें