हरियाणा के गुरुग्राम में 20 एकड़ भूमि पर एक विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अत्याधुनिक परियोजना के निर्माण संबंधी प्रोजेक्ट का अध्ययन किया है। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ सनटेक सिटी का अवलोकन किया। उन्होंने वहां कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से लेकर संचालन तक की विस्तृत जानकारी ली। सैनी ने गार्डन्स बाय द बे का भी दौरा किया। यहां उन्होंने प्रकृति संरक्षण और जल प्रबंधन की तकनीकों को समझा। इस कन्वेंशन सेंटर में अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग का संगम होगा। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में भारतीय पर्यटकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वह विदेशी पर्यटकों से भी सहज भाव से मिले।