शहर के गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड की सर्विस लेन पर शनिवार की दोपहर को वाहन चालक जाम से जूझते रहें। सुभाष चौक से राजीव चौक की ओर आने वाले वाहनों के लिए सर्विस लेन पर जाम की समस्या बनी रही। हालांकि सर्विस लेन पर वाहनों का संचालन सुचारू रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।