फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद सड़कों पर जाम, वाहन चालकों और राहगीरों को हुई परेशानी

सोमवार की सुबह हुई बारिश के बाद वाहन चालकों व राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। शहर की कई सड़कों पर जाम लगा होने के कारण वाहन फंसे रहे। सामान्य दिनों में जिस सड़कों पर वाहनों को 10 से 15 मिनट का समय लगता है, वहां सोमवार की सुबह पीक ऑवर्स में एक से डेढ़ घंटे का समय लग रहा था। शहर के रेलवे रोड, राजीव चौक, सोहना चौक, बसई रोड, शीतला माता मंदिर रोड, कृष्णा चौक, इफको चौक, उद्योग विहार, ओल्ड दिल्ली रोड, सेक्टर-5 रोड सहित अन्य सड़कों पर वाहन चालकों व राहगीरों को जाम लगा होने के कारण परेशानी हुई। पीक ऑवर में विभिन्न सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने जाम लग गया था। ऐसे में लोग जाम में फंसकर देरी से कार्यालय में पहुंचे। वहीं, छात्रों को भी शैक्षिक संस्थानों में जाने में देरी हुई। शहर की कई सड़कों पर बारिश का पानी भरा होने के कारण पैदल राहगीरों के निकलने के लिए जगह नहीं बची थी। सड़कों पर भरे पानी के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए। वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण चौक-चौराहों पर सड़कों पर जाम लगा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें