फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में समाधान शिविर में सात शिकायतें पहुंचीं, मौके पर हुआ निस्तारण

गुरुग्राम में समाधान शिविर में बृहस्पतिवार को सात शिकायतें पहुंचीं। इनमें पड़ोसियों पर पानी की सप्लाई बाधित करने, रास्ता रोकने और मकान पर कब्जे की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। वहीं, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में निवास स्थान की गलत जानकारी दर्ज होने के कारण 62 वर्षीय कृष्ण चंद्र की बुढ़ापा पेंशन नहीं बन पा रही है। उनका कहना है कि इस गड़बड़ी के चलते वह अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी नहीं उठा पा रहे हैं। एसडीएम हितेंद्र कुमार ने शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान शिविर में एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी साहिबराम बत्रा, प्रेमलता सहित अन्य लोग पानी की सप्लाई तोड़ रहे हैं और घर के रास्ते में बाधा डाल रहे हैं। इतना ही नहीं, घर पर कब्जा करने की कोशिश भी की जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी आरोपियों का पक्ष ले रहे हैं। पहले की गई शिकायतों पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें