फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बंधवाड़ी लैंडफिल पर कूड़े का पहाड़ खत्म करने की 40 करोड़ की योजना तैयार

गुरुग्राम में बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पुराने कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के साथ रोजाना पहुंच रहे ताजा कचरे के निस्तारण की चुनौती से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने 40 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइल शहरी स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय भेज दी गई है। अब हाई पावर वर्क्स कमेटी की बैठक में योजना को मंजूरी मिलने और एजेंसियों के रेट फाइनल होने का इंतजार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के बंधवाड़ी लैंडफिल साइट के दौरे के बाद ताजा कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था को लेकर यह योजना तैयार की गई है। इसके तहत चयनित एजेंसियां तीन साल तक ताजा कूड़े के निस्तारण का काम करेंगी। नगर निगम को उम्मीद है कि अलग व्यवस्था बनने से लैंडफिल पर लगातार बढ़ रहे कचरे के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें