पालम विहार स्थित नंदा देवी मंदिर में नंदाष्टमी का दो दिवसीय उत्सव माता नंदा की पालकी यात्रा के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। माता पार्वती की प्रतीक मां नंदा को उनकी ससुराल कैलाश भेजने के प्रतीकात्मक पालकी उत्सव में पालम विहार की सड़कें जैसे मिनी कुमाऊं गढ़वाल दिखी। ढोल दमाऊ और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ सिर पर उत्तराखंडी टोपी लगाए पुरुषों और सजी धजी महिलाओं ने मां नंदा की विदाई में श्रद्धा और भक्ति के उत्साह में नजर आईं। माता की पालकी सी- वन ब्लॉक के नंदा देवी मंदिर से होकर सी- वन ब्लॉक के विभिन्न हिस्सों में होती हुई, दोबारा मंदिर पहुंची।