फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कुचला, पत्नी की मौत

बादशाहपुर थाना क्षेत्र में आइरिया मॉल के सामने रविवार की सुबह फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती काे अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने कुचल दिया। इसके बाद फॉर्च्यूनर फुटपाथ के पास खड़ी हाइड्रा मशीन से जा टकराई। हादसे में बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति अस्पताल में उपचाराधीन है। दंपती के बेटे कैलाश की शिकायत पर स्कॉर्पियो के अज्ञात चालक के खिलाफ बादशाहपुर थाने में सड़क हादसे में मौत संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें