फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु, जाम के साथ हादसों का भी खतरा

शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। मुख्य सड़कों से लेकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों तक पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इससे यातायात बाधित होने के साथ ही सड़क हादसों का खतरा भी बना हुआ है। नगर निगम की ओर से पशुओं को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान प्रभावी नजर नहीं आ रहा है। शहर के कई इलाकों में लावारिस पशु सड़कों पर घूमते और बीच रास्ते में बैठे दिखाई देते हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए ऐसी स्थिति जोखिम भरी बनी रहती है। बाजारों में भी पशुओं की मौजूदगी से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। वहीं, निगमायुक्त डॉ. पंकज ने कहा कि लावारिस पशुओं को पकड़ने के अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हुए हैं। निगम की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें