फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 40 एमएम बारिश, तीन तहसीलों में नहीं बरसी बूंदें

गुरुग्राम जिले में 11 अक्तूबर सुबह आठ बजे से 12 अक्तूबर सुबह आठ बजे तक हुई बारिश में गुरुग्राम तहसील में सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, कादीपुर और हरसरू उपतहसील में 36-36 एमएम तथा वजीराबाद तहसील में 36 एमएम बारिश हुई। बादशाहपुर उपतहसील में 34 एमएम और सोहना तहसील में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। जिले की मानेसर, पटौदी और फर्रुखनगर तहसील में इस अवधि के दौरान बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश के आंकड़ों के अनुसार, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा का स्तर अलग-अलग रहा। वहीं बारिश से गुरुग्राम की सड़कों और कॉलोनियों में जल भराव की समस्या से लोगाें को जूझना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें