दिवाली त्योहार पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए गुरुग्राम डिपो प्रबंधन ने अतिरिक्त बसें चलाई हुई हैं। शनिवार को करीब 30 अतिरिक्त रोडवेज बसों को आगरा, मुरादाबाद, अलीगढ़, रोहतक, पटौदी, चंडीगढ़, हरिद्वार, टनकपुर सहित अन्य रूटों पर भेजा गया। शनिवार को जब काेई बस काउंटर के पास पहुंचती तो रूट पर जाने वाले यात्री भागकर बस में बैठने का प्रयास करते, ताकि उनको सीट मिल सकें। शनिवार को बसों में काफी भीड़ होने के कारण यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।