फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सेक्टर 4 में डांडिया नाइट, रिद्धि बनीं प्रिसेंस ऑफ डांडिया, प्रीति सेठी क्वीन चुनी गईं

नवरात्रि के मौके पर शहर में जगह-जगह डांडिया के कार्यक्रम चल रहे हैं। सेक्टर चार स्थित सामुदायिक भवन में घूंघरु डांस ग्रुप की ओर से डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की पूर्व चेयरमैन गार्गी कक्कड़ रही। कार्यक्रम की शुरुआत देवी पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम की आयोजक कोरियाग्राफर विजया फ्लोरा के गृहिणियों को डांडिया डांस सिखाया था। महिलाओं ने मां दुर्गा को समर्पित गीत सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरों वाली, से शुरू कर ढोलिरा ढोल ढीमा.. झूमे नगरिया जब-जब ये घूमे कमरिया कई गुजराती और बॉलीवुड गरबा और डांडिया गीतों पर जमकर डांडिया डांस किया। कार्यक्रम में प्रिसेंस ऑफ डांडिया रिद्धि और क्वीन आॅफ डांडिया प्रीति सेठी चुनी गई। गुजराती समाज की ओर से सेक्टर 72 स्थित सदर्न पेरिफेरल रोड पर अनंता बैंक्वेट हॉल में गुजराती समाज का डांडिया उत्सव 19 अक्तूबर तक चलेगा। गरबा, डांडिया और देवी पूजा का यह कार्यक्रम रात 8 बजे से 11 बजे तक चल रहा है। संगठन के अध्यक्ष अविनाश त्रिवेदी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर के गुजराती परिवारों ने लोग कार्यक्रम में पूरे जोशो खरोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें