गुरुग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के सम्मान में रविवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर ‘अपने पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम 10 मिनट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार समिति के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति हरियाणा, गुरुग्राम की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया गया।