फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक एसपीआर पर गहरे गड्ढे, वाहन चालक परेशान

गुरुग्राम में वाटिका चौक से घाटा मोड़ तक दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। कई स्थानों पर सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है और उनमें पानी जमा होने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। एसपीआर का यह हिस्सा न्यू गुरुग्राम के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इस सड़क के माध्यम से फरीदाबाद से आने वाले वाहन चालक एनएच-48 और गुरुग्राम-सोहना हाईवे की ओर जाते हैं। इसके अलावा रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय वाहन भी इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क पर गड्ढों और जलभराव के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ता है, जिससे कई जगह यातायात प्रभावित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। पानी भरने के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति अधिक जोखिम भरी हो जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें