भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद अंतर-विभागीय कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सोमवार को कई स्कूली बसें बारिश में फंस गई थी।