फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में वार्ड-2 में पानी की समस्या दूर करने के लिए दबाई जा रही बड़ी पाइपलाइन

गुरुग्राम वार्ड-2 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जीएमडीए की ओर से बड़ी पाइपलाइन दबाने का काम किया जा रहा है। पाइपलाइन बिछने के बाद साइबर हब, डीएलएफ फेज-2, सरहौल और खासकर डुंडाहेड़ा गांव में पानी की आपूर्ति में सुधार होने की उम्मीद है। इन क्षेत्रों के निवासियों को लंबे समय से पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मियों के साथ अन्य मौसम में भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा था। वार्ड-2 की पार्षद ज्योत्सना विपिन यादव ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें