फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का सेक्टर-33 में बनेगा डिपो एवं वर्कशॉप

गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत सेक्टर-33 में बनने वाले मेट्रो डिपो एवं वर्कशॉप के निर्माण का जिम्मा दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड को सौंपा गया है। करीब 419 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस डिपो का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। संबंधित एजेंसी को 21 माह के भीतर निर्माण पूरा करना होगा। डिपो में मेट्रो ट्रेनों की पार्किंग, रखरखाव, संचालन और प्रबंधन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा प्रशासनिक भवन और अन्य जरूरी ढांचों का भी निर्माण होगा। एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़े सिविल और आर्किटेक्चरल कार्य भी परियोजना का हिस्सा होंगे। वर्तमान में गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही बसई से सेक्टर-101 तक स्पर लाइन भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें