फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम की प्रमुख सड़कों की 17 किलोमीटर लंबी ग्रीन बेल्ट का होगा पुनर्विकास

गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों के आसपास ग्रीन बेल्ट को विकसित करने और धूल प्रदूषण कम करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने विशेष अभियान शुरू किया है। 30 दिवसीय सड़क सुधार पहल के तहत करीब 17 किलोमीटर लंबे हिस्से में ग्रीन बेल्ट की सफाई का काम पूरा किया जा चुका है। इसके बाद चयनित क्षेत्रों में पौधारोपण भी शुरू कर दिया गया है। जीएमडीए की टीमों ने सेक्टर-46/47, 45/46, 45/52, 46/51, 50/51 और 30/31 की डिवाइडिंग रोड सहित अन्य प्रमुख सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट से अतिरिक्त मिट्टी और निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) मलबा हटाया है। सफाई के बाद सेक्टर-46/47, 45/46 और 30/31 की डिवाइडिंग रोड पर पौधारोपण का काम शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत ग्रीन बेल्ट से मलबा हटाने, मिट्टी को पौधारोपण के अनुकूल बनाने और नए पौधे लगाने का काम एक साथ किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें