फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के दूसरे चरण के लिए 2529 वर्ग मीटर जमीन की होगी सीधी खरीद

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के दूसरे चरण के निर्माण के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत भूमि क्रय समिति ने गुरुग्राम, डूंडाहेड़ा और कार्टरपुरी गांवों में कुल 2529.714 वर्ग मीटर निजी जमीन की सीधी खरीद करने का निर्णय लिया है। जमीन मालिकों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक मेट्रो के निर्माण के लिए 1662 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। ऐसे में जीएमआरएल दूसरे चरण में मेट्रो निर्माण से जुड़े कार्याें को सिरे चढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। सबसे अधिक जमीन गुड़गांव गांव की खरीदी जाएगी। यहां 1137.674 वर्ग मीटर जमीन खरीदने का प्रस्ताव है। वहीं, डूंडाहेड़ा गांव में 850.82 वर्ग मीटर और कार्टरपुरी गांव में 541.22 वर्ग मीटर जमीन की सीधी खरीद की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें