मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही सेक्टर-48 में नवनिर्मित ई-बस डिपो का उद्घाटन भी करेंगे। इन बसों के सड़कों पर उतरने से शहर के सार्वजनिक परिवहन बेड़े को मजबूती मिलेगी। साथ ही यात्रियों को आवागमन के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। सेक्टर-48 स्थित गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के बस डिपो में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके अलावा पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।