आगामी त्योहारों पर अवैध रूप से पटाखे बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कब्जे से पांच प्लास्टिक के कट्टों में भरे अवैध आतिशबाजी के पटाखे बरामद किए हैं। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गांधी कॉलोनी निवासी प्रवीण उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया। उसके पास से 60 देशी सुतली पटाखे, 250 अन्य पटाखे, 10 डिब्बे पॉप-पॉप पटाखे, 16 डिब्बे स्पार्कर और 20 प्लास्टिक की गन बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि आगामी त्योहारों पर आर्थिक लाभ कमाने के लिए उसने पटाखे इकट्ठा किए थे। वह चोरी-छिपे इन्हें बाजार में बेचने की तैयारी कर रहा था।