फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में हंगामा: वकीलों और ईओ मुरादनगर के बीच तीखी नोकझोंक, अधिवक्ताओं ने लगाया बदसलूकी का आरोप

अनुज कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 09:16 PM IST

शनिवार को तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे अधिवक्ताओं ने ईओ मुरादनगर पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अधिवक्ताओं और ईओ में जमकर नोकझोंक हुई। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उत्तम त्यागी ने बताया कि वह अधिवक्ताओं के साथ समाधान दिवस में गए थे। उन्होंने मुरादनगर स्थित एक कॉलोनी में जल निकासी की मांग को लेकर ईओ मुरादनगर डॉ.शैलेन्द्र सिंह को पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईओ ने उनके साथ बदसलूकी की। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और ईओ को खरी खोटी सुनाने लगे। ईओं के जबाव देते ही मामला और बढ़ गया। लगभग दस मिनट तक दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने दोनों पक्षों को समझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। अधिवक्ताओं ने चेतावानी दी कि अगर ईओ के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें