फरीदाबाद में सिटी बसों का संचालन पिछले एक सप्ताह से रुका हुआ है। इसके कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। एफएमडीए के अधिकारियों का कहना है कि बसों का फिटनेस नहीं है इसलिए संचालन को रोक गया है। वहीं बस संचालन करने वाली कंपनी का कहना है कि पेमेंट क्लियर नहीं होने के कारण बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। गुरुग्राम में हुई कई दौर की बैठक भी बेनतीजा रही है।