फरीदाबाद जिले के उपमंडल मोहना गांव में रविवार को पांच गांवों के सर्व समाज की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता हीरापुर के हुक्म नंबरदार ने की। पंचायत में मोहना, जल्हाका, हीरापुर, अटेरना और कुलेना गांवों के पंच, सरपंच सहित गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत में आगामी छह सितंबर को मिंडकोला में आयोजित होने वाली 52 पाल की महापंचायत को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।