फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: बाइक टक्कर से मजदूर घायल; रुपये-मोबाइल छीने, पैर टूटा और खाने को पैसे भी नहीं

असावटी के पास 13 नवंबर को पैदल जा रहे रामप्रवेश को एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें बीके नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामप्रवेश ने बताया कि टक्कर के बाद गिरने पर उनकी जेब से 2500 रुपये और मोबाइल छीन लिया गया। वह असावटी में 35 साल से ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। पुलिस ने उनके भट्ठा मालिक और परिजनों को सूचित किया है। हालांकि, पांच दिन से अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद न तो भट्ठा मालिक आया और न ही कोई परिवार वाला। रामप्रवेश इस बात को लेकर काफी चिंतित हैं और उनके पास खाने-पीने के लिए पैसे भी नहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें