फरीदाबाद के अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज में हेलिपैड बनने का रास्ता साफ हो गया है। हेलिपैड के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसके बनने के बाद गंभीर मरीजों को एयरलिफ्ट कर अस्पताल लाने और उपचार के बाद जरूरत पड़ने पर दूसरे अस्पताल ले जाने में सुविधा मिलेगी। हेलिपैड से आपात स्थिति में मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।