खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन त्योहार स्पेशल ट्रेन की फरीदाबाद स्टेशन पर अतिरिक्त सेवाएं बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएंगी। ट्रेन संख्या 01914 दोपहर 12:41 से 12:43 बजे तक आखिरी बार फरीदाबाद में रुकेगी। वहीं, वापसी दिशा की ट्रेन 01913 की अतिरिक्त सेवाएं बुधवार को समाप्त हो चुकी हैं। रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए सीमित अवधि के लिए यह सुविधा दी थी। फिलहाल, इसकी अवधि बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई है।