फरीदाबाद। गोवा में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने शानादार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। इनमें फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाते हुए दो पदक हासिल किए। अंडर 17 की एयर राइफल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ियों के नाम एक स्वर्ण और एक रजत पदक रहा। सेक्टर 19 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की ध्यूति धर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मानव रचना स्कूल की एकाग्रता शर्मा ने रजत पदक जीतने में उपलब्धि हासिल की। ध्यूति धर ने कुल 419 स्कोर के साथ बाजी मारी जबकि एकाग्रता का स्कोर 408.7 रहा।