संजय कॉलोनी में 32 वर्षीय सेल्समैन मनोज पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने सरिया से हमला कर दिया। मनोज घर से बाहर गली में निकला था, तभी हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। लोगों के इकट्ठा होने पर बदमाश वहां से भाग गए। मनोज के बड़े भाई उसे इलाज के लिए बीके नागरिक अस्पताल ले गए। पुलिस हमलावरों की पहचान और ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।