फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदानी पावर ने फरीदाबाद और सोनीपत में मांगा बिजली वितरण का लाइसेंस

फरीदाबाद में इलेवन पावर के बाद अब अदानी पावर ने भी फरीदाबाद और सोनीपत में बिजली वितरण का लाइसेंस मांगा है। कंपनी ने हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग में आवेदन किया है, लेकिन राज्य सरकार के निर्देश पर इस पर फिलहाल आगे की कार्रवाई नहीं हो रही है। सरकार ने 26 अक्टूबर को बिजली अधिनियम की धारा 108 के तहत समानांतर लाइसेंस पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इलेवन पावर को गुरुग्राम और नूंह में लाइसेंस देने के विरोध में कर्मचारियों ने 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल की थी। एचएसईबी वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव लेखराज चौधरी ने कहा कि अदानी पावर के आवेदन का भी विरोध किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कर्मचारी फिर आंदोलन और हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें