फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39.33 लाख की ऑनलाइन ठगी: डाटा एंट्री का काम दिलाने के नाम पर लगाया चूना उत्तराखंड से दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 06:32 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में डाटा एंट्री का काम दिलाने के नाम पर 39 लाख 33 हजार 560 रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कर्मचारी को निशाना बनाकर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

इंडिया मार्ट के जरिए किया संपर्क
पुलिस के मुताबिक, भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी राजेश चौरसिया ने 2 जुलाई को स्मृति नगर चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अक्टूबर 2025 में इंडिया मार्ट के माध्यम से मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उन्हें नोएडा, उत्तर प्रदेश की ग्रीन रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एंट्री का काम दिलाने की बात कही गई थी।

इसके बाद कंपनी के साथ एग्रीमेंट कर मेडिकल, स्टील कारोबार, कंस्ट्रक्शन और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित डाटा एंट्री का काम शुरू कराया गया। शुरुआत में काम सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपियों ने डाटा करप्ट होने की बात कही।

सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने के नाम पर जमा कराई रकम
पुलिस के अनुसार, डाटा ठीक करने के नाम पर आरोपियों ने अलग-अलग सॉफ्टवेयर टूल्स खरीदने का झांसा दिया और विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराई। इस तरह प्रार्थी के IDFC बैंक खाते से कुल 39 लाख 33 हजार 560 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप है।

शिकायत के आधार पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटाई।

हल्द्वानी से दोनों आरोपी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस टीम को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी भेजा गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन का पता लगाकर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने धोखाधड़ी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इस मामले में पुलिस ने राम निवास और राहुल बिष्ट, निवासी नैनीताल, उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। ठगी के दो आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें