फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी क्राइम: धमतरी में हेरोइन तस्करी का खुलासा, 21.51 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 07:40 AM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

धमतरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी और बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 2 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल भी जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।

धमतरी एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन निश्चय” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कुरूद पुलिस को यह कार्रवाई करने में सफलता मिली।

पढ़ें:  शराब दुकान देखते ही भड़के ग्रामीण, घुसे अंदर और हजारों बोतलें तोड़ डालीं; जमकर मचा हंगामा

पुलिस के अनुसार, कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन्वेन्चर स्कूल तिराहा, मेघा रोड कुरूद के पास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) अपने पास रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 21.51 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनश्याम सिन्हा उर्फ घनसु सिन्हा (24), निवासी कलार पारा कुरूद, ढालेन्द्र रजक उर्फ बाउ (24), निवासी नयापारा धमतरी और सूरज रजक (29), निवासी बजरंग चौक धमतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें