फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल!: बच्चों के विवाद का बदला लेने ममेरे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट

Wed, 11 Nov 2026 04:45 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

बलरामपुर जिले के चान्दो थाना क्षेत्र के मुड़कमपाट गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद की रंजिश को लेकर एक ममेरे भाई ने अपनी 46 वर्षीय बहन की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

प्रार्थी किशुन नगेशिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि गांव के अशोक नगेशिया ने उसे भीतरकोना जंगल में किसी अनहोनी की सूचना दी थी। मौके पर उसकी सास पलंगी नगेशिया का शव एक गड्ढे में मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतिका के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं और पूरा शरीर खून से लथपथ था। चान्दो पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस व वैज्ञानिक अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।

रंजिश का कारण
विवेचना और गवाहों के बयानों में यह बात सामने आई कि लगभग 2-3 महीने पहले मृतिका की नतनीन और आरोपी के छोटे बेटे के बीच बच्चों का विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद पलंगी और आरोपी के बीच भी तीखी बहस और गाली-गलौज हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपी मदन नगेशिया (47 वर्ष) अपनी ममेरी बहन पलंगी से गहरा आक्रोश पाले बैठा था।

वारदात और गिरफ्तारी
गोवर्धन पूजा की रात आरोपी ने स्थानीय शराब का सेवन किया। वह योजनाबद्ध तरीके से पलंगी को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गया। भीतरकोना जंगल में मौका पाकर मदन ने भारी पत्थर से पलंगी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मदन नगेशिया के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नेताम सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें