टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदा होता है आपका मोबाइल फोन

amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
Sun, 05 Mar 2017 06:57 PM IST
your mobile phone is more dirty than toilet seat
फोटो : demo

    पुणे के वैज्ञानिकों ने मोबाइल फोन को गंदा करने वाले रोगाणुओं की तीन नई प्रजातियों की खोज की है। ये रोगाणु हमारे मोबाइल फोन पर फलते-फुलते हैं।पश्चिमी देशों की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्सर मोबाइल फोन टॉयलेट की सीटों से भी ज्यादा गंदे होते हैं। वहीं, कुछ स्मार्ट फोन को घातक दवा रोधी बैक्टीरिया का ठिकाना माना जाता है।

    राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (एनसीसीएस) के वैज्ञानिकों ने खोज में मोबाइल फोन की स्क्रीन पर पाए जाने वाले तीन नए बैक्टीरिया की पहचान की है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित प्रयोगशाला ने दो नए बैक्टीरिया और एक फंगस की पहचान की है जिनका इससे पहले किसी विज्ञान की किताब में उल्लेख नहीं मिलता है।

    यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया में आण्विक सूक्ष्म जीव विज्ञान और इम्यूनोलॉजी विभाग के सहायक प्रोफेसर विलियम डिपावलो ने इससे पहले 2015 में एक अध्ययन किया था।

    उस अध्ययन में उन्होंने बताया था कि टॉयलेट सीट्स पर सामान्यतया तीन तरह के विभिन्न बैक्टीरिया होते हैं लेकिन एक औसत घर में मोबाइल फोन पर लगभग 10 से 12 किस्म के फंगी और बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें