मेनका गांधी : महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार जल्द लॉन्च करेगी एंटी-ट्रॉल ऐप

amarujala.com- Edited by: नवीन चौहान
Sun, 05 Mar 2017 05:16 PM IST
Union Minister Maneka Gandhi said Government To Launch Anti-Troll App For Women
फोटो : file photo

    भारत सरकार जल्द ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नया ऐप लॉन्च करने वाली है। सरकार का कहना है कि सोशल मीडिया पर रोजाना महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को ध्यान में रखकर सरकार यह ऐप लॉन्च करने जा रही है।

    केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाली महिलाएं सोशल मीडिया पर होने वाली टिप्पणियों के खिलाफ जल्द ही 'आई ऐम ट्रॉल्ड' ऐप पर शिकायत दर्ज करा सकेंगी। मार्च के अंत तक सभी मोबाइल फोन में पैनिक बटन का विकल्प दे दिया जाएगा। सभी मोबाइल फोन कंपनियां पैनिक बटन और शाउटिंग ऐप पर काम कर रही हैं।

    मेनका गांधी ने फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि शारीरिक हिंसा और सोशल मीडिया पर बढ़ते ट्रॉल की शिकायत के लिए जल्द ही यह ऐप लॉन्च किया जाएगा। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोशल मीडिया पर महिला और पुरुष दोनों ही बेहद भद्दी भाषा का प्रयोग करने लगे है।

    गुरमेहर के पोस्ट के बाद सरकार ने उठाया कदम

    मेनका गांधी : महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार जल्द लॉन्च करेगी एंटी-ट्रॉल ऐप
    फोटो : File Photo

    महिला एवं बाल विकास मंत्री का कहना है कि उनका मंत्रालय अगले दो सालों में 600 नए हेल्प सेंटर 'साक्षी' खोलने का प्लान बना रही है। इन सहायता केंद्रों में महिलाओं को घरेलू हिंसा, स्वास्थ और सरकारी मामलों में सहायता की जाएगी।

    हम महिलाओं के लिए अलग से उद्यमिता पर भी काम कर रहे हैं। इसके लिए हमने ई-कामर्स साइट अमेजन से बात की है। हम महिलाओं के लिए महिला-ए-हाट के नाम से ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च करने वाले हैं।

    सरकार ने यह कदम दिल्ली के रामजस कॉलेज के सियासी हंगामें के बाद उठाया है। जहां बीते कुछ दिनों में 20 वर्ष की गुरमेहर कौर की एबीवीपी के खिलाफ पोस्ट की गई फोटो को लेकर खुब बवाल चला। गुरमेहर ने फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें लिखा था कि मैं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हूं, और मैं एबीवीपी से नहीं डरती। लेकिन मैं अकेली नहीं हूं, मेरे साथ भारत के सभी छात्र हैं। दिल्ली की गुरमेहर को उनके इस पोस्ट के बाद कई सारी धमकियां मिली थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें