दिवाली पर रिलायंस जियो का यूजर्स को झटका, मगर ये है फायदे की बात

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 22 Oct 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Reliance Jio Revised Tariff Plan: Diwali Dhamaka Scheme Rs 149 Plan now gives 4.2 GB Data
रिलायंस जियो के नए प्लान।

    दिवाली के मौके पर रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड व पोस्टपेड टैरिफ प्लान में बड़ा फेरबदल किया है। कंपनी ने 19 रुपए और 302 रुपए वाले प्लान बंद कर दिए हैं और अब सबसे छोटा प्लान 52 रुपए का हो गया है। इसके अलावा 399 रुपए वाले प्लान में कंपनी ने डाटा और वैधता घटा दी है। हालांकि एक प्लान ऐसा भी है जिसमें कंपनी ने दोगुने से भी ज्यादा डेटा पेश किया है।

    पढ़ें: हो जाएं तैयार, जियो के बाद एयरटेल, वोडाफोन के प्लान होने वाले हैं महंगे

    रिलायंस जियो ने 149 रुपए वाले प्लान में भी फेरबदल किया है। अब इस प्लान में 28 दिन के लिए 2 जीबी डेटा के स्थान पर 4.2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अन्य प्लान की तरह इसमें फ्री कॉलिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

    विज्ञापन

    यह है जियो के बदले हुए प्लान की पूरी लिस्ट

    Jio Plan
    Jio Plan

    पहले सबसे सस्ता प्लान 19 रुपये का था जो अब 52 रुपये का हो गया है। 52 रुपये में 7 दिन की वैधता के साथ 1.05 जीबी डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    98 रुपये के प्लान में 14 दिनों की वैधता के साथ 2.1 जीबी डाटा मिलेगा। पहले यह प्लान था ही नहीं।

    149 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों की वैधता के साथ अब 4.2 जीबी डाटा मिलेगा। पहले इसमें 2 जीबी डाटा मिलता था।

    302 रुपये वाले प्लान को कंपनी ने बंद कर दिया है और इसके जगह पर 399 रुपये का प्लान पेश किया है जिसमें 70 दिनों की वैधता के साथ 70 जीबी डाटा मिलेगा। पहले इसमें 84 जीबी डाटा मिलता था।

    कंपनी ने 459 रुपये का नया प्लान पेश किया है जिसमें 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी डाटा मिलेगा।

    वहीं 509 रुपये वाले प्लान में अब 49 दिनों की वैधता के साथ 98 जीबी डाटा मिलेगा। पहले इसमें 60 दिनों की वैधता के साथ 112 जीबी डाटा मिलता था।

    999 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 90 दिनों की वैधता के साथ अब 60 जीबी डाटा मिलेगा। पहले इसमें 90 दिनों की वैधता के साथ 90 जीबी डाटा मिलता था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें