हो जाएं तैयार, जियो के बाद एयरटेल, वोडाफोन के प्लान होने वाले हैं महंगे

रिलायंस जियो ने दिवाली पर ग्राहकों को मायूस करते हुए 4जी टैरिफ रिलायंस ने 15-20% तक बढ़ा दी।
वहीं जियो के इस कदम के बाद एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन जैसी दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी अपने टैरिफ प्लान में बदलाव कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन कंपनियों के प्लान भी 15 से 20 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं।
वहीं इस मुद्दे पर स्विस ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने कहा है कि जियो की ओर टैरिफ प्लान में इजाफा अन्य कंपनियों के लिए एक अच्छा संकेत है, क्योंकि पिछले 1 साल से जियो के सस्ते और फ्री प्लान की वजह से बाकी कंपनियों को सस्ते प्लान देने पड़े और इस दौरान उन्हें काफी नुकसान भी हुआ।
ये भी पढ़ेंः रिलायंस जियो के बदल गए सभी प्लान, ये तीन प्लान हो गए हमेशा के लिए बंद
जियो ने अपने 149 रुपये वाले में डाटा लिमिट को दोगुना यानी 4 जीबी कर दिया है। इस पर यूबीएस ने कहा है कि जियो के इस कदम से पता चलता है कि कंपनियां कम कीमत वाले प्लान में ज्यादा सुविधाएं देकर ग्राहकों को लंबे समय तक जोड़े रहना चाहती हैं।
ये भी पढ़ेंः Jio Phone Vs BSNL Bharat-1 Vs Airtel 4G फोन: जानिए किसे खरीदने में फायदा
बता दें कि 19 अक्टूबर से जियो ने प्लान बदलने के साथ-साथ डाटा स्पीड भी कर दी है। जियो के 399 रुपये वाले प्लान में पहले जहां 84 दिनों के लिए 84 जीबी डाटा मिलता था, वहीं अब इस प्लान में 70 दिनों के लिए 70 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने 459 रुपये का 84 जीबी डाटा वाला नया प्लान पेश किया है।