‘जियो’ का 84 दिन का प्लान महंगा, अब देने होंगे 459 रुपये

amarujala.com- Written By: मोहित
Thu, 19 Oct 2017 12:02 AM IST
Reliance Jio New Diwali Dhamaka tariffs applicable from tomorrow

    रिलायंस जियो के ग्राहकों को 84 दिन के लोकप्रिय प्लान के लिए अब 15 फीसदी ज्यादा रकम देनी होगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार से अपने 399 रुपये के प्लान की नई कीमत 459 रुपये कर दी है। इसके तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल के साथ एक जीबी 4जी डेटा प्रतिदिन मिलता है। कंपनी की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है।

    इसके अलावा, जियो ने 149 प्लान के ग्राहकों को ‘दिवाली धमाका’ का ऑफर देते हुए डेटा की मौजूदा लिमिट दो जीबी (28 दिन) से बढ़ाकर 4जीबी कर दी है। कंपनी की ओर से छोटे प्लान की रिचार्ज दरें घटाई गई हैं।

    ये भी पढ़ेंः Jio Phone Vs BSNL Bharat-1 Vs Airtel 4G फोन: जानिए किसे खरीदने में फायदा

    अब जियो 52 रुपये में एक सप्ताह की वेलिडिटी देगा। वहीं 98 रुपये में यह सुविधा दो सप्ताह के लिए होगी। इसमें ग्राहकों को फ्री वॉयस कॉल, एसएमएस, अनलिमिटेड डेटा (0.15 जीबी प्रतिदिन) मिलेगा। कंपनी ने अपने 509 प्लान की वेलिडिटी में भी कटौती की है। पहले 509 रुपये में 56 दिन के लिए 2जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता था। अब यह ऑफर सिर्फ 49 दिन के लिए होगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें