ChatGPT Search: अब सभी के लिए लॉन्च हुआ चैटजीपीटी सर्च इंजन, गूगल का एकाधिकार होगा खत्म
OpenAI ने नवंबर 2024 में पहली बार ChatGPT सर्च लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान कंपनी ने कहा था कि वह सर्च इंजन में सुधार करना जारी रखेगी और इसे एडवांस वॉयस मोड में विस्तारित करेगी। साथ ही इसे उन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराएगी जो लॉगइन नहीं हैं।

विस्तार
OpenAI ने अपने सर्च इंजन ChatGPT Search को अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। अब वे सभी यूजर्स ChatGPT Search का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनके पास OpenAI के मोबाइल एप्स और वेबसाइट पर अकाउंट है। कंपनी ने यह भी दावा किया कि ChatGPT Search अब पहले से अधिक एडवांस और बेहतर हो गया है। आपको बता दें कि पहले ChatGPT Search केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था।
OpenAI ने नवंबर 2024 में पहली बार ChatGPT सर्च लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान कंपनी ने कहा था कि वह सर्च इंजन में सुधार करना जारी रखेगी और इसे एडवांस वॉयस मोड में विस्तारित करेगी। साथ ही इसे उन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराएगी जो लॉगइन नहीं हैं।
लॉन्च के साथ ही OpenAI ने मोबाइल डिवाइसों के लिए एक ऑप्टिमाइज्ड वर्जन पेश किया है, जो स्मार्टफोन और टैबलेट पर एक सहज और प्रभावी सर्च अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा अब इस फीचर में एक एडवांस वॉयस सर्च मोड भी शामिल है, जो यूजर्स को वॉयस कमांड के जरिए सवाल पूछने और उत्तर प्राप्त करने की अनुमति देता है। इससे सर्च प्रक्रिया में हैंड्स-फ्री सुविधा जुड़ गई है।