अमर उजाला
Mon, 16 December 2024
भारत में ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे किसी का भी बचना मुश्किल है।
यहां तक कि साइबर एक्सपर्ट और पुलिसवाले भी ऑनलाइन स्कैम से अछूते नहीं हैं।
ताजा मामला पुणे का है जहां एक पुलिस ऑफिसर ने एक बेकरी दुकान पर पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन किया और खाते से 2.3 लाख रुपये निकल गए।
जब उन्होंने क्यूआर कोड स्कैन किया तो एक उनके अकाउंट से 18,755 रुपये निकल गए।
इसके बाद तुरंत एक दूसरा ट्रांजेक्शन हुआ जिसमें 12,250 रुपये उनके सैलरी अकाउंट से निकल गए।
इसके बाद एक ओटीपी आया जिसकी जानकारी उन्होंने किसी को नहीं दी, बावजूद इसके लिए गोल्ड लोन अकाउंट से 1.9 लाख रुपये निकल गए।
इसके बाद दो अन्य ट्रांजेक्शन 14,000 के हुए जो कि उनके कार्ड के जरिए हुआ।
जांच से पता चला है कि पुलिस ऑफिसर ने फोन में गलती से एक APK फाइल डाउनलोड किया था जो कि उनकी हरेक गतिविधि पर नजर रख रहा था।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें