अमर उजाला
Tue, 17 December 2024
देश में हर रोज स्कैम हो रहे हैं। हर दिन लाखों लोग स्कैम के शिकार हो रहे हैं और उनका अकाउंट खाली हो रहा है।
एयरपोर्ट पर भरोसा करके लोग लाउंज सुविधा के लिए Lounge Pass एप को डाउनलोड कर रहे हैं
लेकिन यह एप लोगों की जासूसी कर रहा है और उनके अकाउंट से पैसे भी निकाल रहा है।
Lounge Pass को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है। कुछ दिन पहले एक महिला को इस स्कैम का शिकार बनाया गया।
यह घटना 29 सितंबर को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हुई।
लाउंज एरिया में प्रवेश करने के लिए महिला ने लाउंज के कर्मचारियों को क्रेडिट कार्ड की तस्वीर दिखाई।
वहां के अटेंडेंट्स ने कथित रूप से उन्हें ‘लाउंज पास’ एप डाउनलोड करने के लिए कहा।
पीड़िता ने एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिसमें स्कैमर्स ने उन्हें एप डाउनलोड करने के लिए एक यूआरएल भेजा।
उन्होंने कथित तौर पर पीड़िता से "सुरक्षा कारणों" से स्क्रीन शेयर करने और फेस स्क्रीन (चेहरे का स्कैन) करने को कहा। इसके बाद उन्हें लाउंज का एक्सेस दिया गया।
पीड़िता का दावा था कि कुछ हफ्तों के बाद उनके फोन नंबर का कॉल डायवर्ड किया गया और अकाउंट से पैसे निकाले गए।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें