Microsoft के कर्मचारी सुन रहे हैं Skype पर आपकी बातचीत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 09 Aug 2019 05:03 PM IST
Microsoft contractors hear your Skype calling for review
Skype Translator

    कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि गूगल, अमेजन एलेक्सा और एपल सीरी यूजर्स की आवाज सुनते हैं तो इस पर काफी बवाल मचा हुआ था। वहीं अब खबर है कि माइक्रोसॉफ्ट के कॉन्ट्रैक्टर्स स्काइप पर हो रही लोगों की निजी बातें सुनते हैं।

    इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भी वही जवाब दिया है जो एपल, गूगल और अमेजन ने दिया था। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि स्काइप हो रही बातचीत की रिकॉर्डिंग बेहतर अनुवाद सेवा देने के लिए की जाती है। कंपनी का कहना है यह उसकी पॉलिसी में है, हालांकि यह साफ नहीं है कि इंसान लोगों की बातचीत सुनते हैं या फिर मशीन।

    मदरबोर्ड नाम की वेबसाइट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रेमी युगल के बीच होने वाली बातचीत को कंपनी रिकॉर्ड करती है, वहीं आगे दावा किया जा रहा है कि कंपनी लोगों की अन्य निजी बातें सुन रही है जिनमें वजन कम करने जैसी बातें शामिल हैं।

    माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि वह इसके लिए यूजर्स से इजाजत लेती है। कंपनी की पॉलिसी में वॉयस डाटा रिकॉर्डिंग शामिल है। कंपनी के एक प्रवक्ता के मुताबिक यूजर्स को इस बात की जानकारी दी जाती है कि उनके डाटा का इस्तेमाल और कहां किया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही गूगल, अमेजन और एपल जैसी कंपनियों ने कहा वे अब रिव्यू के लिए वॉयस रिकॉर्डिंग पर रोक लगा दी है। कुछ दिन पहले आई रिपोर्ट के बाद इन कंपनि

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें