महाकुंभ 2025: कॉटेज बुकिंग के नाम पर हो रहा खेल, एक गलती पड़ेगी महंगी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Dec 2024 05:07 PM IST
सार

महाकुंभ आयोजन समिति और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करें। प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि फर्जीवाड़े के मामले सामने आने पर ठगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mahakumbh 2025 cottage booking scam busted police warns
Mahakumbh 2025 cottage scam - फोटो : cyberdost

    विस्तार

    महाकुंभ 2025 के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इसी के साथ ठगी और फर्जीवाड़े के मामले भी सामने आ रहे हैं। हाल ही में कॉटेज बुकिंग के नाम पर चल रहे फर्जी घोटालों ने श्रद्धालुओं को परेशानी में डाल दिया है। फर्जी ऑपरेटरों द्वारा नकली पत्र और दस्तावेज भेजकर लोगों से एडवांस भुगतान लिया जा रहा है।

    कुछ ठग ग्रुप श्रद्धालुओं को आकर्षक ऑफर्स के जरिए महाकुंभ में कॉटेज बुकिंग का झांसा दे रहे हैं। ये लोग नकली पत्र और रसीदें भेजकर भरोसा जीतते हैं। एडवांस भुगतान लेने के बाद ये संपर्क बंद कर देते हैं, जिससे श्रद्धालु न सिर्फ आर्थिक नुकसान उठाते हैं, बल्कि ठगे हुए महसूस करते हैं।

    • सत्यापित पोर्टल्स का उपयोग करें:कॉटेज बुकिंग और अन्य सुविधाओं के लिए केवल सरकार द्वारा प्रमाणित और आधिकारिक पोर्टल्स का ही उपयोग करें।
    • फर्जी पत्रों पर भरोसा न करें:किसी भी बुकिंग कन्फर्मेशन पत्र की सत्यता जांचे। अगर पत्र या रसीद संदिग्ध लगे, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
    • पेमेंट करने से पहले जांच करें:ऑनलाइन पेमेंट करते समय ट्रांजैक्शन डिटेल्स और प्राप्तकर्ता की प्रमाणिकता सुनिश्चित करें।
    • हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल करें:उत्तर प्रदेश सरकार और महाकुंभ आयोजन समिति द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट से सही जानकारी प्राप्त करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें