Alert: iPhone लीक कर रहा आपकी निजी फोटो, बिना देर किए ऐसे करें बंद

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 30 Dec 2024 03:22 PM IST
सार

iOS 18 पर चलने वाले iPhones और macOS Sequoia पर आधारित Macs पर ‘Enhanced Visual Search’ नामक फीचर ऑटोमैटिक रूप से एक्टिव है। यह फीचर आपके फोटो से डाटा को Apple के साथ साझा करता है। जॉनसन ने अपनी ब्लॉग पोस्ट (28 दिसंबर) में इस बात का उल्लेख किया।

विज्ञापन
iPhones running on iOS 18 sharing private photo data with Apple
Privacy That’s Apple - फोटो : Apple

    विस्तार

    यदि आप भी एक आईफोन यूजर हैं तो आपके लिए एक अलर्ट है। एपल अपनी सर्विसेज को लेकर प्राइवेसी के बड़े-बड़े दावे करता है। साल 2019 में एपल का कैंपेन खूब वायरल हुआ था जो कि ‘Privacy. That’s Apple’ था लेकिन अब एक ताजा रिपोर्ट ने एपल की प्राइवेसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में डेवलपर जेफ जॉनसन की एक रिपोर्ट के अनुसार, iPhones और Macs उतने प्राइवेट नहीं हो सकते जितना हम सोचते हैं।

    iOS 18 पर चलने वाले iPhones और macOS Sequoia पर आधारित Macs पर ‘Enhanced Visual Search’ नामक फीचर ऑटोमैटिक रूप से एक्टिव है। यह फीचर आपके फोटो से डाटा को Apple के साथ साझा करता है। जॉनसन ने अपनी ब्लॉग पोस्ट (28 दिसंबर) में इस बात का उल्लेख किया।

    विज्ञापन

    यह फीचर मुख्य रूप से आपको लैंडमार्क (विशेष स्थलों) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है। यह फीचर फोटो में मौजूद ऑब्जेक्ट्स को पहचानता है और उनके बारे में संदर्भित विवरण प्रदान करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    • डिवाइस पर प्रोसेसिंग:iPhones और Macs पर, एक ऑन-डिवाइस मशीन लर्निंग मॉडल फोटो को प्रोसेस करता है और यह पहचानता है कि उसमें कोई रोचक क्षेत्र (Region of Interest - ROI) है या नहीं, जैसे कोई लैंडमार्क।
    • डेटा शेयरिंग:प्रोसेसिंग के बाद, यह एक एम्बेडिंग उत्पन्न करता है। यह एम्बेडिंग Apple के साथ साझा की जाती है। Apple इस एम्बेडिंग का उपयोग अपने डेटाबेस से मिलान करके लैंडमार्क की पहचान करने के लिए करता है। Apple को आपकी सभी तस्वीरों का पूरा एक्सेस नहीं है। लेकिन जब यह फीचर सक्षम होता है, तो यह आपके फोटो गैलरी की सभी तस्वीरों को स्कैन करता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें