iPhone SE 4: जल्द लॉन्च होने वाला है नया आईफोन, देखने को मिल सकते हैं ये पांच बड़े बदलाव
iPhone SE 4 की लॉन्चिंग मार्च 2025 तक हो सकती है। उससे पहले iPhone SE 4 के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। iPhone SE 4 को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। आइए देखते हैं कि iPhone SE 4 को किन-किन बदलावों के साथ लॉन्च किया जा सकता है?

विस्तार
SE सीरीज के तहत एपल जल्द ही iPhone SE 4 को लॉन्च करने वाला है, हालांकि एपल ने iPhone SE 4 को अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स रिपोर्ट्स रोज सामने आ रही हैं। iPhone SE 4 की लॉन्चिंग मार्च 2025 तक हो सकती है। उससे पहले iPhone SE 4 के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। iPhone SE 4 को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। आइए देखते हैं कि iPhone SE 4 को किन-किन बदलावों के साथ लॉन्च किया जा सकता है?
लगभग तीन वर्षों से iPhone SE पुराने iPhone 8 डिजाइन पर आधारित था, जिसमें 4.7-इंच का LCD स्क्रीन, गोल किनारे और होम बटन शामिल था। लेकिन अब यह बदलने वाला है। iPhone SE 4 का डिजाइन iPhone 14 जैसा होगा। इसमें 6.1-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले, फ्लैट किनारे और छोटा नॉच होगा। साथ ही होम बटन को हटाकर Face ID जोड़ा जाएगा। इसमें iPhone 14 की तरह डुअल कैमरे नहीं होंगे, लेकिन सिंगल रियर कैमरा उपलब्ध रहेगा।
iPhone SE 4 में सबसे चौंकाने वाला अपग्रेड Apple की इंटेलिजेंस फीचर्स हो सकता है। यह संकेत देता है कि SE 4 में A18 चिपसेट और कम से कम 8GB RAM का इस्तेमाल होगा, जो iPhone 16 के समान कॉन्फ़िगरेशन है। Apple इंटेलिजेंस के साथ, उन्नत फीचर्स जैसे Writing Tools, Genmoji, Photos Clean Up और बिल्कुल नया Siri पहली बार iPhone SE सीरीज में आएंगे।